jrd.college@yahoo.co.in   7049802898
Logo
जगरानी देवी उपाधि महाविद्यालय बाराद्वार
पंजी. क्र. : वि. स./1735 स्थापना वर्ष 2002
Admissions Open

Welcome to

जगरानी देवी उपाधि महाविद्यालय बाराद्वार

पंजी. क्र. : वि. स./1735 स्थापना वर्ष 2002

Apply Now Explore Courses

About Us

About College

जगरानी देवी का डिग्री कॉलेज की स्थापना शैक्षणिक सत्र 2002-2003 में क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई। यह संस्था जगरानी देवी मॉडल कॉन्वेंट स्कूल शिक्षा समिति, बाराद्वार द्वारा संचालित है। महाविद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उनके घर के समीप उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें ज्ञान, कौशल एवं संस्कारों से समृद्ध बनाना है। महाविद्यालय बिलासपुर विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध है।

स्थापना के समय से ही महाविद्यालय ने शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम न मानकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का आधार बनाने का प्रयास किया है। संस्था का विश्वास है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करना है।


Academics

Courses & Programs

B Ed

UG · 3

डॉ. श्रीमती ज्योति द्विवेदी
प्राचार्य

From the Desk of the Principal

“

मुम्बई - हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित बाराद्वार रेलवे स्टेशन के समीप तथा जांजगीर चाम्पा जिले में एक मात्र सर्व सुविधा युक्त जगरानी देवी उपाधि महाविद्यालय संचालित है। यह महाविद्यालय विगत 15 वर्षों से शैक्षणिक गुणवत्ता की दृष्टि से अपनी पृथक पहचान जिला में बनाई है। इस उचाई तक पहुँचने में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्चारियों के कठिन परिश्रम , महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छत्राओं का लगन तथा अभिभावकों का सहयोग रहा है। महाविद्यालय में उच्च शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, स्वरोजगार की भावना तथा अच्छे संस्कार की शिक्षा दी जाती है। फलस्वरूप इस महाविद्यालय मेंअनुशासन तथा रैगिंग शून्यता के वातावरण में जगरानी देवी उपाधि महाविद्यालय का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन तथा छात्र छात्राओं में व्याप्त लगन से महाविद्यालय का परीक्षाफल प्रतिवर्ष उत्कृष्ट रहता है। जगरानी देवी उपाधि महाविद्यालय परिवार का यह प्रयास हमेशा से रहा है कि इस प्रतिस्पर्धा के युग में अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं को नैतिक रूप से तरासने एवं संस्कारित करने तथा उनके सफल कैरियर के निर्माण के लिए रहा है। जगरानी देवी उपाधि महाविद्यालय का सदैव यह प्रयत्न रहा है कि महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए हम मनोवेग से निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


”

Campus

Infrastructure

Get in Touch

Contact Us